अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला और शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शिविर के दौरान एक दिन शामिल होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति की बेहतर समझ देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है।
AICC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी सचिवों, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओं को भी शिविर में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ नेताओं की कम से कम पांच दिनों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस आगामी नगरीय निकाय, पंचायत और 2028 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments