छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा: नवंबर माह की इस तारीख को होंगे छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव.. जाने चुनाव से जुड़ा पूरा अपडेट..

साभार : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. सभी राज्यों में मतदान और नतीजों की तारीख भी घोषित कर दी गई है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो आगामी विधानसभा चुनाव  7 और 17 नवंबर निर्धारित किए गए हैं जिसमें करीबन 2 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा मिजोरम में 7 नवंबर, मध्य प्रदेश में , राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में अब चुनाव आचार संहिता लागू है. चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कई गतिविधियों पर पाबंदी लग जाती है. ये पाबंदियां सिर्फ उम्मीदवार, सियासी दल या नेता के लिए ही नहीं बल्कि आम नागरिकों के लिए भी होती हैं. ऐसे में आपको आचार संहिता के नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए. आइये आपको आचार संहिता के नियमों के बारे में बताते हैं जिससे आप दंडात्मक कार्रवाई से बच सकें. 

मतदान प्रभावित करने वाली सभी गतिविधियों पर होती है पाबंदी


1. सार्वजनिक उद्घाटन और शिलान्यास पर रहता है बैन.
2. किसी भी नए काम या योजना स्वीकृति पर मनाही.
3. सरकार अपनी उपलब्धियों के होर्डिंग्स नहीं लगा सकती.
4. सरकारी वाहनों से निकाल दिए जाते हैं सायरन.
5. सरकारी भवनों में पीएम, सीएम, मंत्री, राजनीतिक व्यक्तियों की तस्वीरों पर होती है मनाही.
6. सरकार अपनी उपलब्धियों के विज्ञापन मीडिया में नहीं दे सकती.
7. रिश्वत लेना या देना माना जाएगा अपराध.
8. सोशल मीडिया पर कोई भी उन्मादी पोस्ट आपके लिए घातक साबित हो सकती है. आचार संहिता के नियमों के ध्यान में रखते हुए ही सोशल मीडिया पर किसी के बारे में लिखें.. या पोस्ट करें.

Comments