नारायणपुर/कांकेर, 03 मई 2026 छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर हुए दर्दनाक IED ब्लास्ट में शहीद हुए चार जवानों को रविवार सुबह नम आंखों के साथ अंतिम सलामी दी गई। पूरे इलाके में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दी।
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह ग्रामों के लिए रवाना किया गया। अंतिम विदाई के समय माहौल बेहद गमगीन हो गया, जहां परिजनों का दर्द साफ झलक रहा था।
इन शहीदों में DRG जवान कांस्टेबल संजय गड़पाले भी शामिल थे, जिनकी हाल ही में सगाई हुई थी और अगले साल 15 जनवरी को उनकी शादी तय थी। लेकिन देश सेवा के दौरान उन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर दी।
जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम हाराडूला पहुंचा, पूरे गांव में ‘शहीद संजय अमर रहें’ के नारे गूंज उठे। ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों को उजागर किया है, वहीं शहीद जवानों के साहस और बलिदान को पूरा देश सलाम कर रहा है।
शादी से पहले शहादत: कांस्टेबल संजय गड़पाले की कहानी ने रुलाया

Comments