बिलासपुर लिंक रोड में खूनी कार का ताडंव.. तेज रफ्तार कार ने 8 मजदूरों को रौंदा.. एक की मौत..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम | बिलासपुर/-

शहर के मध्य लिंक रोड में कुछ देर पहले ही एक तेज वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आठ लोगों को ठोकर मार दी। जिसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सिम्स में भर्ती कराया गया है। वही बताया जा रहा है कि एक की मौके पर ही मौत हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित लिंक रोड में एक निजी कॉन्प्लेक्स का निर्माण का काम जारी है। जहां प्रतिदिन की भांति आज भी मजदूर काम कर रहे थ। इस दौरान दोपहर लगभग 11:30 बजे तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों को ठोकर मार दी इस दौरान 8 मजदूर घायल हो गए जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है सभी मजदूरों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिम्स जा रही है। 

Comments