4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नक्सल अभियान की करेंगे समीक्षा

रायपुर।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 4-5 अप्रैल को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक श्री शाह 4 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत राज्य प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। अभी मिनट टू मिटन कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, मगर प्रस्तावित कार्यक्रम के
 
मुताबिक वे 4 अप्रैल को आएंगे और नक्सल मुद्दे पर विभागीय बैठक लेंगे। दूसरे दिन 5 अप्रैल को रायपुर से दंतेवाड़ा जाएंगे और दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में शामिल होकर बस्तर की सांस्कृतिक परंपरा से रूबरू होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री शाह ने मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलमुक्त करने की घोषणा की है, जिसके तहत बस्तर में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। राज्य शासन ने नई नक्सल पुनर्वास नीति 2025 की भी घोषणा की है, जिसकी समीक्षा के साथ नई रणनीतियों पर चर्चा की संभावना है। जानकारों की माने तो केंद्रीय मंत्री श्री शाह का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है।

Comments