छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर
5000 करोड़ के चावल घोटाले के आरोप को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद भी हंगामा ना रूकता देख पहले 1 घंटे के लिए व इसके पश्चात सदन की कार्रवाई को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही तीखे आरोप-प्रत्यारोप व हंगामा भरी रही। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त वितरण किए जाने वाले चावल के घोटाले को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया। वही खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के जवाब से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। इस बीच कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब पुनः शुरू की गई। तब विपक्ष की ओर से पर्चा फाड़ कर आसंदी की ओर फेंकने की घटना हुई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया।

Comments