निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा नहीं होने पर कंपनी पर करीब 41 लाख रुपये (10 प्रतिशत) की पेनाल्टी लगाने तथा ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।
शनिवार को आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंगला में निर्माणाधीन 10 एमएलडी एसटीपी का जायजा लिया। यह परियोजना अरपा नदी में नालों का गंदा पानी जाने से रोकने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड, मंगला और कोनी क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Comments