निरीक्षण के दौरान भवन अनुमति, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। खामियां मिलने पर एक कोचिंग सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया, जबकि पांच अन्य संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में लगभग 80 कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कई संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं पाया गया। उपायुक्त अंकुर पांडे के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान उड़ान अकैडमी समेत कई संस्थानों में आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की कमी सामने आई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments