पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की करीब दो वर्ष पहले drkhan666 नाम की इंस्टाग्राम आईडी के जरिए आरोपी से पहचान हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और बाद में व्हाट्सएप पर भी संपर्क शुरू हो गया। आरोपी ने खुद को विदेश में डॉक्टर बताते हुए महिला का भरोसा जीत लिया।
कुछ समय बाद उसने महिला से कहा कि वह विदेश से महंगे उपहार भेज रहा है। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर एयरपोर्ट शुल्क, कस्टम ड्यूटी, टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुल 3.23 लाख रुपए जमा करा लिए। जब गिफ्ट नहीं पहुंचा और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ।
पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के शुल्क या गिफ्ट के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें।

Comments