जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध होने के बावजूद 9 ग्रामीण चोरी-छिपे नाव से मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में पलट गई। हादसे के समय नाव में सवार 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन 3 लोग पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार 34 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह तीसरे ग्रामीण का शव भी बरामद कर लिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले ग्रामीण ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस दर्दनाक घटना के बाद प्रभावित गांवों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से जलाशयों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Comments