भूपेश बघेल ने कहा कि एक ओर सरकार सुशासन तिहार मनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ऐसी दर्दनाक घटना हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अपने ही गृह क्षेत्र का हाल देख लें तो शायद आपका सुशासन तिहार भी शर्मिंदा हो जाए।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और अब तक संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मामले में सिर्फ जांच का आश्वासन देकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है।
बघेल ने आदिवासी मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है, लेकिन आदिवासी समाज को न्याय मिलेगा या नहीं, यह बड़ा सवाल बन गया है। साथ ही उन्होंने खाद संकट और सहकारी समितियों में किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेशभर में अव्यवस्था का माहौल है और पूरा मंत्रिमंडल केवल दिखावे की राजनीति कर रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह कुनकुरी थाना परिसर में एक आदिवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments