मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के संकेत मिले हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सोमवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे।
हालांकि मौसम बदलने से लोगों को हल्की राहत की उम्मीद जरूर जगी है। यदि बारिश होती है तो गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

Comments