गुफा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जवानों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
इस बार यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, आवास, संचार और आपदा प्रबंधन की सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में मानी जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कठिन पहाड़ी रास्तों से होकर पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं। प्राकृतिक रूप से बनने वाला हिम शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है।
इस बार बाबा बर्फानी के जल्दी और विशाल स्वरूप में प्रकट होने से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments