अंबिकापुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंबिकापुर से लगे ग्राम भिठीकला निवासी 23 वर्षीय विवाहिता हीराबाई की उसके पति प्रदीप अगरिया ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि प्रदीप ने पहले हीराबाई के साथ मारपीट की और फिर गंभीर चोटें पहुंचाईं। हीराबाई उस समय 3 महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद वह बेहोश हो गई।
आरोपी पति हीराबाई को बाइक पर बांधकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही आरोपी शव को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी और उनके 4 बच्चे हैं। मृतका के परिजनों की शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
लव मैरिज का दर्दनाक अंत, 23 साल की हीराबाई की मौत

Comments