जानिये यात्रियों को बड़ी सुविधा: अनारक्षित टिकट अब सेकंडों में, 87 नई मशीनें चालू

 बिलासपुर, 6 मई 2026. बिलासपुर रेलवे जोन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में जोन के 44 स्टेशनों पर कुल 87 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) स्थापित की गई हैं।
इन मशीनों के जरिए यात्री अब बिना लंबी कतार में लगे आसानी से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहतभरी है जो जल्दबाजी में यात्रा करते हैं या भीड़भाड़ के कारण टिकट लेने में परेशानी झेलते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ATVM मशीनों के जरिए डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिल रहा है, जिससे कैशलेस ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहन मिल रहा है। साथ ही, यह पहल रेलवे के स्मार्ट और डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।
आने वाले समय में और भी स्टेशनों पर ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाजनक और तेज सेवा मिल सके।

Comments