झांसे में आई छात्रा, टूटा भरोसा: सरगुजा में युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात का आरोप

सरगुजा 19 जून: सरगुजा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही आदिवासी छात्रा के साथ युवक ने चार सालों तक रेप किया। वह प्रेग्नेंट हो गई तो युवक की बहन ने उसे अबार्सन पिल खिला दी। युवक ने शादी का झांसा दिया था, बाद में उसे दूसरी धर्म की बताकर शादी से इनकार कर दिया। मामले में युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
 
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए 2021 में अंबिकापुर आई थी। उसकी पहचान खैरबार निवासी एजाज अहमद से हुई। एजाज अहमद ने उसे शादी का झांसा दिया। जुलाई 2022 में छात्रा को वह नावापारा में रिश्तेदार के घर ले गया और उसके साथ संबंध बनाए।
 
लिव इन रिलेशन में रहे, अबार्सन भी कराया
 
छात्रा ने कोतवाली पुलिस में की गई शिकायत में बताया है कि वह युवक के साथ लिव इन रिलेशन में करीब सात माह तक रहे। इसके बाद वह घर में रहने के नाम पर अलग हो गया। शादी का झांसा देकर वह लगातार छात्रा का दैहिक शोषण करता रहा।

Comments