बिलासपुर/-
बिलासपुर की सीमा से लगे हुए ग्राम पंचायत महमंद में अवैध तरीके से जमीन की प्लाटिंग की लगातार शिकायतों को देखते हुए एसडीएम ने अवैध तरीके से जमीन बिक्री करने वाले 04 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी किया है उनकी जमीन पर कभी भी प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है।
बिलासपुर शहर या सीमावर्ती इलाके में लगातार भू माफिया अवैध कब्जा कर रहे। शासन प्रशासन के नियमों को दरकिनार करते हुए जमीनों की प्लाटिंग भी हो रही है। ऐसा ही एक मामला शहर से सटे हुए ग्राम पंचायत महमंद से मिल रहा है। यहां पर लोग द्वारा नियम के विपरीत जमीन की प्लाटिंग की जा रही है। मामले के संदर्भ में बिलासपुर एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ ने बुधवार को पटवारी समेत विभागीय अधिकारियों से अवैध प्लाटिंग की सूची जल्द देने की बात कही तथा बिलासपुर अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवारी हल्का नंबर 44 में चल रहे अवैध प्लाटिंग कर रहे 04 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी किया है। संबंधित नोटिस में जमीन के उपयोग से संबंधी जवाब मांगा गया है। वही तय समय सारणी के अनुसार शुक्रवार तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्यवाही किए जाने की बात की गई है। एसडीएम वैभव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, वही आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।
नायब तहसीलदार ओपी चंद्रवंशी ने छत्तीसगढ़ टाइम्स से चर्चा करते हुए बताया कि अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भूमि मालिकों को नोटिस जारी किया गया है, दिए गए समय पर भूमि मालिकों द्वारा नियमानुसार जवाब ना दिए जाने पर उचित कर्रवाई की जाएगी ।
इनको जारी किया गया नोटिस
1. रूपसिंह पिता हीरासिंह खसरा नंबर 129/1
2. झंकार अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल खसरा नंबर 151/161
3. झंकार अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल खसरा नंबर 151/162
4. झंकार अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल खसरा नंबर 151/228
बिलासपुर में फिर चलेगा बुलडोजर : अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस जारी.. नियम विरुद्ध जमीन बेचने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई..

Comments