CG भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व सांसद व वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने दिया पार्टी से इस्तीफा..! मचा हड़कंप..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।  जिसके अनुसार भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसका आधार सोशल मीडिया में वायरल एक पत्र को माना जा रहा है। 

वायरल पत्र के अनुसार पूर्व सांसद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा भेजा है। पत्र में उन्होंने इस्तीफे का कारण पार्टी के ही कई अन्य नेताओं द्वारा उनकी छवि धूमिल किए जाने को बताया है। वायरल हुए पत्र की सत्यता के संदर्भ में पुष्टि के लिए पूर्व सांसद नंदकुमार साय से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 


उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरूद्ध अपनी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा षड़यंत्रपूर्वक मिथ्या आरोप एवं अन्य गतिविधियों द्वारा लगातार मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है, जिससे मैं अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूँ तथा बहुत गहराई से विचार करने के पश्चात् मैं भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता एवं अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूँ। 

देखें, सोशल मीडिया में वायरल पत्र.. 

Comments