सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से अफसरशाही की गुंडागर्दी का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक कृषि अधिकारी ने कवरेज कर रहे पत्रकार पर 10 से ज्यादा मुक्के बरसा दिए*। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए *वकील को भी कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो तेजी से वायरल है।
क्या है पूरा मामला: बताया जा रहा है कि पत्रकार कार्यालय में किसी सरकारी डॉक्यूमेंट की फोटो अपने मोबाइल से खींच रहा था। इसी बात पर कृषि अधिकारी भड़क गया। पहले बहस हुई, फिर अधिकारी ने *आपे से बाहर होकर पत्रकार पर ताबड़तोड़ घूंसे चलाने शुरू कर दिए*। वहां मौजूद वकील ने रोकने की कोशिश की तो अधिकारी ने *उनका कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया*।
वीडियो में दिखा तांडव: वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अधिकारी बिना रुके 10-12 मुक्के पत्रकार पर बरसाता है। पत्रकार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। ऑफिस में हड़कंप मच गया।
पत्रकारों में उबाल: घटना के बाद जिला पत्रकार संघ ने कड़ी निंदा की है। संगठनों ने आरोपी अधिकारी पर FIR और तत्काल सस्पेंशन की मांग की है। कहा- “सूचना मांगना अपराध नहीं। सरकारी दफ्तर में डॉक्यूमेंट की फोटो लेना पत्रकार का अधिकार है। ये लोकतंत्र पर हमला है।”
प्रशासन की चुप्पी: घटना के कई घंटे बाद तक जिला प्रशासन या कृषि विभाग की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पीड़ित पत्रकार की ओर से थाने में शिकायत देने की तैयारी है।
बड़ा सवाल: क्या सरकारी दफ्तर अब ‘नो मीडिया जोन’ बन गए हैं? क्या सूचना के अधिकार पर अफसरों के मुक्के चलेंगे?

Comments