‘कॉपी-पेस्ट का खेल’: छत्तीसगढ़ बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं में गड़बड़झाला, कई छात्रों के हूबहू एक जैसे जवाब, कुछ ने आधा हिंदी-आधा अंग्रेजी में लिखा


रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कई केंद्रों की कॉपियों में एक जैसे उत्तर मिले हैं। कुछ छात्रों ने तो आधा जवाब हिंदी में और आधा अंग्रेजी में लिख दिया। हैंडराइटिंग पर भी संदेह है।

क्या-क्या मिला मूल्यांकन में:
हूबहू उत्तर: अलग-अलग छात्रों की कॉपियों में सवालों के जवाब शब्दशः एक जैसे।
मिक्स भाषा: कई उत्तर आधे हिंदी, आधे अंग्रेजी में लिखे गए।
लिखावट पर शक: कुछ कॉपियों की हैंडराइटिंग को लेकर मूल्यांकनकर्ता संदेह में।

नकल का एंगल: इस साल कई जिलों से परीक्षा केंद्रों में नकल की शिकायतें मिली थीं। ज्यादातर जगह उड़नदस्ते नहीं पहुंचे*। पीछे तर्क दिया जा रहा कि बोर्ड रिजल्ट सुधारने के दबाव में नकल हुई। *शहरी इलाकों में भी ज्यादा नकल की जानकारी सामने आई।

लेकिन आंकड़ा चौंकाने वाला: इस बार पूरे प्रदेश में केवल 19 नकल प्रकरण बने। 10वीं में 14 और 12वीं में 5 केस। जबकि 2024 में 12वीं में 31 और 10वीं में 15 नकलची पकड़े गए थे। यानी केस कम, पर कॉपियों में गड़बड़ी ज्यादा।

मूल्यांकन अपडेट: 33 जिलों में 36 केंद्र बनाए गए। ज्यादातर केंद्रों में काम पूरा। बाकी 2-4 दिन में मूल्यांकन खत्म हो जाएगा। माशिमं इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। जनगणना और स्थानीय परीक्षा के कारण कुछ जगह देरी हुई।

पिछला रिकॉर्ड: 2025 में 10वीं का रिजल्ट 76.53% और 12वीं का 81.87% रहा था। इस बार रिजल्ट पर डेढ़-दो माह तक शिक्षकों के गैर-शैक्षणिक काम में व्यस्त रहने का असर पड़ सकता है।

अब क्या: जिन कॉपियों में गड़बड़ी मिली है, उनकी विशेष जांच हो रही है। माशिमं के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

Comments