स्कूलों में बंपर वैकेंसी : स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली बड़ी संख्या में भर्ती.. यह है आवेदन करने की अंतिम तिथि..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञापन के तहत 81 पदों पर भर्तियां होनी है जिसके लिए फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है।


भर्ती अधिसूचना के मुताबिक कुल 81 रिक्त पदों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के लिए 9 पद, फिंगेश्वर में 17, मैनपुर में 12, गरियाबंद में 12, देवभोग में 21 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई 2023 की रात्रि 12:00 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदन करता संबंधित जिले की वेबसाइट http://www.gariyaband.gov.in पर विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments