‘फीस बढ़ाओ या एडमिशन नहीं’: RTE शुल्क वृद्धि की मांग पर आज छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल बंद, शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध


रायपुर। RTE के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ाने की मांग को लेकर आज 18 अप्रैल शनिवार को पूरे प्रदेश के निजी स्कूल बंद हैं। स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और शासन का ध्यान खींचने की कोशिश की।

क्या है मांग: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का कहना है कि RTE में सरकार जो फीस देती है, वो काफी कम है। मौजूदा महंगाई में स्कूल चलाना मुश्किल हो रहा। इसलिए RTE फीस में तत्काल वृद्धि की जाए।

आंदोलन कब से: एसोसिएशन ने 1 मार्च से असहयोग आंदोलन शुरू किया था। अब तक शासन से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

चेतावनी क्या दी: एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने साफ कहा कि *अगर फीस वृद्धि नहीं हुई तो लॉटरी के माध्यम से चयनित RTE बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा*।

आज का विरोध: राजधानी समेत प्रदेशभर के निजी स्कूलों में ताले लगे रहे। संचालक और शिक्षक काली पट्टी लगाकर स्कूल परिसरों में एकत्र हुए। उनका कहना है कि लगातार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार सुन नहीं रही।

आगे क्या: अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा। हजारों बच्चों के एडमिशन पर संकट खड़ा हो सकता है।

Comments