CG मौसम ब्रेकिंग: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज.. बारिश के साथ वज्रपात की आशंका..

रायपुर ।

छत्तीसगढ़ में मौसम से जुड़ी बड़ी खबर है। मौसम जानकारों की माने तो दो दिनों बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ स्थानों पर बारिश व वज्रपात की आशंका भी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। जगदलपुर बीती रात जगदलपुर में बारिश हुई। इसी तरह शनिवार को महासमुंद जिले के जम्हर गांव में भी मध्यम वर्षा हुई। रविवार को राजधानी का मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। 


प्रदेश में तापमान में वृद्धि बनी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 35.8, माना में 35.1, बिलासपुर में 35.4, पेण्ड्रारोड में 33.3, अंबिकापुर में 32, जगदलपुर में 33.7, दुर्ग में 35.4 और राजनांदगांव में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ में 36.9 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस था।

पिछले 24 घंटे से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके बाद अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने संभावना जताई है। कुछ जिलो में ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। एक द्रोणिक उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ मे एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है।

Comments