यूट्यूब देखकर 50 हजार में खरीदी पिस्टल.. हुआ गिरफ्तार, अब जेल में कटेंगी रातें..

सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम/-

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जितने सकारात्मक प्रयोग प्रसारित हो रहे हैं उतने ही नकारात्मक प्रयोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में भिलाई में सामने आया है। भिलाई का एक युवक यू-ट्यूब देखकर बिहार से पिस्टल खरीद लाया। खास बात यह है कि आरोपी का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था तो कुछ युवकों ने उससे मारपीट कर दी थी। इसलिए रौब दिखाने के लिए पिस्टल रखता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल सहित दो खाली मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है।


सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने पत्रवार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुआबांधा पारिजात कालोनी निवासी विशाल सिंह (27 वर्ष) के पास पिस्टल है। उन्होंने तुरंत भिलाई नगर टीआई राजेश साहू को टीम बनाकर दबिश देने के लिए निर्देश दिए पुलिस ने पारिजात कॉलोनी में दबिश देकर विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से पिस्टल रखना स्वीकार किया।

Comments