बिलासपुर 12 मई 2026: बिलासपुर में इसी माह रिटायर हो रहे सिविल लाइन थाना प्रभारी को एसएसपी रजनेश सिंह ने हटा दिया है। उन्हें सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पोस्टिंग दी गई है। उनकी जगह सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट को सिविल लाइन थाने भेजा गया है। जबकि, सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थ निरीक्षक अभय बैस को सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
रजनेश सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत तीन निरीक्षकों का तबादला किया गया है और उनकी नई जगह पर पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार 31 मई को रिटायर होने वाले सिविल लाइन टीआई एसआर साहू को सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थापना दी गई है। अफसरों का कहना है कि सिविल लाइन थाना वीआईपी माना जाता है, यहां काम से ज्यादा मैनेजमेंट जरूरी है। यही वजह है कि किशोर केंवट को समझने के लिए शहर के महत्वपूर्ण थाने का प्रभार पहले ही सौंप दिया गया है।
प्रमोशन के चलते किया इनकार
माना जा रहा था कि एसएसपी ऑफिस में शिकायत सेल में पदस्थ निरीक्षक निलेश पांडेय को सिविल लाइन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही थी। लेकिन, उनका प्रमोशन डीएसपी के पद पर होने वाला है। प्रमोशन के समय में उन्होंने वीआईपी थाना जाने के लिए तैयार नहीं हुए। लिहाजा, उनकी जगह सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट को एडजेस्ट किया गया है।
दूसरी बार कामयाब हुए अभय
अभय बैस पिछले एक साल से सिरगिट्टी थाना में पोस्टिंग की कोशिश कर रहे थे। पिछली बार एसएसपी रजनेश सिंह ने उनका तबादला आदेश भी जारी कर दिया था, लेकिन किशोर केंवट थाना छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे अभय बैस वहां जॉइन नहीं कर पाए।
इसके बाद अभय बैस ने फिर से प्रयास किया और इस बार उन्हें सफलता मिल गई। एसएसपी ने अब उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है।
“कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 3 निरीक्षकों का तबादला, आदेश तुरंत प्रभाव से लागू
You may also like

Comments