मौसम विभाग ने 27 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर अंधड़ व वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है। अगले तीन से चार दिनों में छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय द्रोणिका तथा ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Comments