घटना दास पान ठेला चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के तहत मजदूर पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में मिट्टी भरभराकर गड्ढे में गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गए।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक तीनों मजदूर दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वहीं सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Comments