एप्पल का बड़ा झटका: मैकबुक और आईपैड 42% तक महंगे, ग्राहकों पर बढ़ा बोझ

नई दिल्ली, 26 जून। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने भारत सहित दुनिया भर में अपने मैकबुक और आईपैड के सभी प्रमुख मॉडलों की कीमतों में 20 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि मेमोरी चिप और अन्य सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया है।
नई कीमतों का असर MacBook Neo, MacBook Air, MacBook Pro, iPad Air और iPad Pro Wi-Fi मॉडल पर पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बढ़ोतरी उपभोक्ता और एंटरप्राइज पीसी तथा टैबलेट बाजार की लागत संरचना में बड़ा बदलाव दर्शाती है। मेमोरी चिप से लेकर प्रोसेसर तक सेमीकंडक्टर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर दिखाई देगा।
उद्योग जानकारों का मानना है कि यदि चिप निर्माण की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले समय में अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां भी अपने प्रीमियम उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।

Comments