मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। गीदम निवासी भूपेंद्र तेलामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 61.06 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच, बैंक खातों के विश्लेषण और भारत सरकार के साइबर समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने साइबर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है।

Comments