मौसम ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड पर लगा ब्रेक.. कुछ दिनों तक नहीं कम होगा तापमान..

साभार : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंड में वृद्धि नहीं होगी। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण रात को भी ठंड कुछ कमजोर पड़ी है।


मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश के उत्तरी भाग में तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान में गिरावट के संकेत नहीं हैं। प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। रविवार को रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में 10 फीसदी बादल थे। यहां दिन में हल्की धूप थी। 

अधिकतम तापमान रायपुर में 29, माना एयरपोर्ट में 28.4, बिलासपुर में 27, पेण्ड्रारोड में 19.4, न अंबिकापुर में 24.4, जगदलपुर में 30.7, दुर्ग में 29.6 और राजनांदगांव में 29 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 16.7, माना एयरपोर्ट में 16, पेण्ड्रारोड में 12.8, अंबिकापुर में 11, जगदलपुर में 13, दुर्ग में 15.8 व राजनांदगांव में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अनुमान है कि सोमवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Comments