तमिलनाडु में ‘थलापति राज’ तय: विजय को मिला बहुमत, आज हो सकता है CM पद का ऐलान

चेन्नई, 08 मई 2026: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर बढ़ चुके हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्रि कड़गम (TVK) को कांग्रेस, वाम दलों और VCK का समर्थन मिल गया है, जिसके बाद गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 हासिल कर लिया है।
राज्य में 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था। TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद सरकार गठन का दावा पेश किया था। हालांकि शुरुआत में संख्या कम पड़ रही थी, लेकिन अब कांग्रेस, CPI, CPM और VCK के समर्थन से विजय की राह लगभग साफ हो गई.
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम तक राज्यपाल के साथ बैठक के बाद सरकार गठन और शपथ ग्रहण को लेकर आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि TVK नेतृत्व ने सहयोगी दलों के साथ अंतिम दौर की चर्चा भी पूरी कर ली है। 
इस चुनाव में विजय की पार्टी ने तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को बड़ा झटका दिया है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज DMK और AIADMK को पीछे छोड़ते हुए TVK सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवाओं, पहली बार वोट देने वालों और शहरी मतदाताओं ने विजय को भारी समर्थन दिया। 
वहीं, VCK और वाम दलों ने भी खुलकर विजय का समर्थन करते हुए कहा है कि जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए और TVK को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। 

Comments