बंगाल में CM रेस लगभग तय: सुवेंदु अधिकारी होंगे अगले मुख्यमंत्री

कोलकाता, 08 मई 2026। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले यह लगभग तय माना जा रहा है कि Suvendu Adhikari राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। वहीं, पार्टी दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी काम कर रही है, जिसमें अभिनेत्री और भाजपा नेता Roopa Ganguly का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कोलकाता पहुंच चुके हैं और भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद शाम करीब 5 बजे नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नामों का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। 
भाजपा सूत्रों का दावा है कि बंगाल में पार्टी “दो डिप्टी सीएम मॉडल” लागू कर सकती है, जैसा मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में देखा गया था। एक महिला और एक उत्तर बंगाल क्षेत्र के चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है ताकि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधा जा सके. बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने अंतिम फैसले से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमित शाह के बीच भी चर्चा की है। पार्टी के भीतर सुवेंदु अधिकारी को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, खासकर ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी राजनीतिक पकड़ और चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए। 
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हो सकता है, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

Comments