पटना | गुरुवार: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद राज्य कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा कैबिनेट विस्तार समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार मंत्री बने, जिसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।
नई कैबिनेट में भाजपा से 15, जेडीयू से 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 तथा HAM और RLM से एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं। करीब 25 मिनट तक चले इस शपथ ग्रहण समारोह में कई नए चेहरों को मौका मिला।
पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल प्रमुख रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने नितीश कुमार को अपने पास बुलाकर उनसे हाथ मिलाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह कैबिनेट विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है।
PM मोदी की मौजूदगी में बिहार कैबिनेट का बड़ा विस्तार, कई नए चेहरों को मौका

Comments