लोगों को हंसाना आसान नहीं, ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर आयुष्मान का बड़ा बयान

मुंबई, 7 मई। अभिनेता Ayushmann Khurrana जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में कॉमेडी करते नजर आएंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोगों को हंसाना अभिनय की सबसे कठिन कला है और इसमें सही टाइमिंग बेहद जरूरी होती है।
आयुष्मान ने बताया कि एक अभिनेता के तौर पर उनका प्रयास हमेशा ऐसा किरदार निभाने का रहता है, जिससे दर्शक खुद को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि कॉमेडी में हर संवाद और हर सीन की टाइमिंग मायने रखती है, क्योंकि छोटी सी चूक भी दर्शकों पर असर डाल सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ उन्होंने अपने अभिनय पर काफी मेहनत की है। उनकी कई फिल्मों में सामाजिक मुद्दों के साथ हल्का-फुल्का हास्य भी देखने को मिला, जिससे उन्हें कॉमेडी की बारीकियां समझने का मौका मिला।
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म से भरपूर मनोरंजन और कॉमिक ड्रामा की उम्मीद है।

Comments