राजनांदगांव, 6 मई 2026: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक सनसनीखेज किडनैपिंग की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता फूलबासन बाई यादव को मंगलवार सुबह फोटो खिंचवाने के बहाने घर से बाहर बुलाया गया।
इसके बाद महिला सहित तीन आरोपियों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया, हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांधकर कार में बैठाकर ले जाने लगे। लेकिन भागते समय पुलिस की रूटीन चेकिंग में उनकी हरकत संदिग्ध लगी।
जब पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपियों ने झूठा बहाना बनाते हुए कहा कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है और वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। हालांकि, एक पुलिसकर्मी ने महिला को पहचान लिया, जिससे पूरा मामला खुल गया।
तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला खुशबू साहू सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सुकुलदेहान चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
फोटो खिंचवाने के बहाने अपहरण, पुलिस ने नाकाम की साजिश

Comments