धमतरी, 2 मई. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहर के व्यस्त छत्रपति शिवाजी चौक पर हुई, जहां सिग्नल खुलते ही सभी वाहन आगे बढ़ने लगे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार लेफ्ट से राइट साइड जाने की कोशिश में ट्रक के बेहद करीब आ गया और ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में फंस गया। इसी दौरान ट्रक चालक को बाइक सवार दिखाई नहीं दिया और वह उसके ऊपर से गुजर गया।
हादसे में बाइक सवार छत्रु बंजारे (50) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर साफ देखी जा सकती है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धमतरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

Comments