बिलासपुर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर चापड़ से हमला कर उसका गला रेत दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव (22) के रूप में हुई है, जो मोपका गुड़ी मोहल्ले का निवासी था। बताया जा रहा है कि उसके छोटे भाई ओमप्रकाश यादव (16) का कुछ युवकों से विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
अपने छोटे भाई को बचाने के लिए अभिषेक मौके पर पहुंचा, लेकिन बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सरकंडा में हिंसा का तांडव, छोटे भाई को बचाने गया युवक नहीं लौटा घर

Comments