2 मई, शनिवार को मेष राशि वालों की आर्थिक परेशानी कम हो सकती है। मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होने के योग हैं। कर्क राशि वालों के लिए कंसल्टेंसी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे। सिंह राशि वालों को नई शुरुआत में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।
कन्या राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों की मदद मिलेगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। तुला राशि वालों के बिजनेस की रुकावटें दूर हो सकती हैं। वृश्चिक राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
धनु राशि वालों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों की बिजनेस योजनाएं सफल हो सकती हैं। कुंभ राशि वालों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियोंमेष - पॉजिटिव- आपकी कड़ी मेहनत और लगातार किए गए प्रयासों से कोई महत्वपूर्ण रास्ता खुल सकता है। आर्थिक परेशानियों से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता देना जरूरी है। संतान से जुड़ी किसी योजना को आगे बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- सामाजिक कामों में भी अपना योगदान जरूर दें। इससे आपकी छवि बेहतर होगी। वाहन खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। अगर उधार या लोन लेने की योजना है, तो अपनी आर्थिक क्षमता का ध्यान रखें, क्योंकि बाद में उसकी वापसी करना मुश्किल हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सफलता के योग हैं। आप कोई भी जोखिम लेने में साहस दिखाएंगे। सरकारी कामों से जुड़े लोगों के संपर्क बढ़ेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। लव- घर में परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातों को साफ रखें। स्वास्थ्य- काम के दबाव और तनाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। शारीरिक और मानसिक सुकून बनाए रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
वृष - पॉजिटिव- लाभदायक संपर्क बनेंगे और कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। घर के नवीनीकरण या बदलाव से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आप पूरे मन से घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी काम के अटक जाने से चिंता रह सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर करें। खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रह सकता है। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करने होंगे।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े सभी फैसले खुद लें और अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। बिजनेस गतिविधियों के लिए ज्यादा लोन लेना परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। किसी तरह की शारीरिक परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन - पॉजिटिव- आपके लगातार प्रयासों से पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके काम पूरे हो सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। नेगेटिव- समय का सही मैनेजमेंट रखें और फिजूलखर्ची में कटौती करें। अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। किसी से भी उतनी ही मदद का वादा करें, जितना आप निभा सकें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आप मेहनत और आत्मविश्वास से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े बिजनेस लाभ की स्थिति में रहेंगे। किसी भी सहकर्मी से वाद-विवाद में न उलझें। लव- घर में सुख-समृद्धि रहेगी। विवाहेतर संबंधों का बुरा असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गले से जुड़ी किसी भी समस्या को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज लेने से जल्दी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क - पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच और खुशमिजाज स्वभाव से दिनचर्या में बेहतर बदलाव आएगा। इससे आप किसी नुकसान से भी बच सकते हैं। घर के रखरखाव और व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- कोई मुश्किल या रुकावट आने पर तनाव लेने के बजाय सही समय का इंतजार करें। किसी पर संदेह करना आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति के अच्छे और कमजोर दोनों पक्षों पर विचार जरूर करें।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कंसल्टेंसी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे। कारोबार से जुड़ा कोई नया प्रयोग करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- दांपत्य संबंधों में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर की भावनाओं को आहत न होने दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। सात्विक रहन-सहन और सही खान-पान आपको प्रसन्न रखेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह - पॉजिटिव- नई शुरुआत करने की योजना है, तो उसे कल पर टालने के बजाय आज ही शुरू करें। आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। प्रोफेशनल पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को उचित सफलता मिलेगी। किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन जल्दी ही इसका समाधान भी मिल जाएगा। युवा वर्ग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से न भटके। किसी काम को मजबूरी में करना पड़ सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार चल रहा है, तो वास्तु से जुड़े नियमों के अनुसार बदलाव करना काम की जगह के माहौल को सकारात्मक बनाएगा। साझेदारी वाले बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। लव- घर के सभी सदस्यों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपनी ऊर्जा और समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- खान-पान में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बेहतर होगा कि बाहर का खाना न खाएं। नियमित योग और एक्सरसाइज से तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या - पॉजिटिव- अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में चल रही कोई समस्या दूर होने से सुकून और राहत मिलेगी। कोई पैतृक मामला भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- लापरवाही और जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। हिसाब-किताब के मामलों में गलती हो सकती है। युवा वर्ग किसी काम में रुकावट आने से निराश हो सकते हैं, लेकिन हिम्मत हारने के बजाय दोबारा प्रयास करें। फिर से किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इस समय किसी भी जोखिम वाले काम में पैसा न लगाएं, नुकसान की आशंका है। नौकरीपेशा लोग किसी अधिकारी की मदद से अपना लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए मर्यादा में रहें। स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति सावधानी रखें। अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादा तले-भुने पदार्थों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
तुला - पॉजिटिव- व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप सभी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। खुद को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान मिल जाएगा। नेगेटिव- बेकार की बातों को नजरअंदाज करें और गुस्सा करने से बचें। वरना इस वजह से आपके बनते काम अटक सकते हैं। शॉपिंग करते समय खुलकर खर्च करना आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े काम सुचारू रूप से पूरे होते दिखेंगे। कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें। इससे आप बेहतर फैसला ले पाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। किसी नए प्रयोग में भी आपकी रुचि रहेगी। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही न करें और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक - पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे सुकून मिलेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने कामों पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नेगेटिव- जल्दी परिणाम पाने के चक्कर में किसी भी तरह का जोखिम न लें और न ही किसी वाद-विवाद में पड़ें। इससे मामला बढ़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। मौज-मस्ती में समय और पैसा बर्बाद करने से कोई फायदा नहीं होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आज कोई भी निवेश संबंधी फैसला लेने से बचें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े कामों में कागजों की अच्छी तरह जांच करें। नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छे अवसर मिलेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुर तालमेल बना रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बातचीत भी चल सकती है। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
धनु - पॉजिटिव- गुरुजनों के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने के लिए उचित जानकारी मिलेगी। सोशल मीडिया में सक्रिय रहने से आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा की योजना भी बन सकती है। कहीं पैसा रुका हुआ है, तो प्रयास करने पर मिल सकता है। नेगेटिव- यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की अच्छी तरह देखभाल करें। कुछ खर्चों में कटौती करना संभव नहीं होगा, इसलिए धैर्य रखें। किसी योजना को लागू करने में असमंजस की स्थिति रह सकती है। शांति और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- कोई भी नया काम शुरू करने या पार्टनरशिप से जुड़ा फैसला लेने से पहले पेपर वर्क या कॉन्ट्रैक्ट जरूर करें। अपने स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी में कार्यभार कुछ कम होने से राहत मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि में मधुर समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। फिजियोथैरेपी का सहारा लें। लापरवाही आपकी समस्या बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मकर - पॉजिटिव- कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे। मनपसंद गतिविधियों में भी समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक रूप से आप स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी की चिकनी-चुपड़ी और लुभावनी बातों में न आएं। किसी से भी मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें। बनते कामों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बेकार की मौज-मस्ती से दूर रहें।
व्यवसाय- आपकी बिजनेस योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से कामों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे। पेंडिंग काम भी सहयोगियों की मदद से पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है। लव- परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना सभी को खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। इसका फायदा उठाने के लिए पुरानी नकारात्मक बातों को मन से निकालना होगा। इससे आप कोई भी फैसला लेने में आसानी महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की शॉपिंग में दिन अच्छा बीतेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में भी समय बिताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे और कुछ योजनाएं भी बनेंगी। प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती है। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। अपनी कोई भी योजना या गतिविधि अनजान लोगों के सामने जाहिर न करें। लव- घर-परिवार में ही अपनी खुशियां तलाशें और रिश्तों को बेहतर बनाएं। विवाहेतर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिरदर्द और थकान हावी हो सकती है। बीपी और डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन - पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा हो सकता है। सिर्फ मेहनत और मजबूत इरादा बनाए रखने की जरूरत है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ परिवार से जुड़ी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा, जिससे संतुष्टि मिलेगी। कोई सुखद समाचार आपकी थकान और तनाव दूर कर सकता है। नेगेटिव- सब कुछ ठीक रहने के बावजूद कहीं न कहीं खालीपन महसूस हो सकता है। अगर शांत होकर सोचेंगे, तो इसकी कोई खास वजह नहीं मिलेगी। सुनी-सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान न दें। अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- बिजनेस गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। प्रतिकूल परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। मार्केट में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। अभी किसी भी तरह की पार्टनरशिप डील फाइनल न करें। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति बनाए रखेगा। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात भी होगी। स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पेट दर्द और अपच जैसी शिकायत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।
2 मई का राशिफल:कन्या राशि वालों की पदोन्नति के योग हैं और धनु राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है

Comments