छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी रेड, करोड़ों की संपत्ति जब्त

रायपुर 3 मई 2026| छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल को राज्य के रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान ED को अब तक 53 लाख रुपये नकद, लगभग 3.234 किलोग्राम सोना और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जांच एजेंसी के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत करीब 5 करोड़ 39 लाख रुपये आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।
ED ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 380 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। एजेंसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस छापेमारी के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है और मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments