महासमुंद, 03 मई 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में LPG गैस चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक पेट्रोकेमिकल कंपनी के मालिक पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की गैस चोरी का आरोप लगा है।
मामला दिसंबर 2025 का है, जब पुलिस ने 6 गैस कैप्सूल वाहनों को पकड़ा था। इन वाहनों में करीब 90 मीट्रिक टन LPG गैस भरी हुई थी। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण सभी वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया।
बाद में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर इन वाहनों को ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स कंपनी को सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि कंपनी के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और डायरेक्टर साकिन ठाकुर ने मिलकर गैस को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर अवैध रूप से बेच दिया।
इस पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई, जिसमें गैस लीक होने की भी जानकारी सामने आई। जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
महासमुंद में गैस घोटाला: प्लानिंग कर सिलेंडरों में भरकर बेची गई LPG

Comments