मुंबई, 30 अप्रैल 2026। ‘3 इडियट्स’ फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने खुद कन्फर्म किया है कि वे ‘3 इडियट्स’ के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि डायरेक्टर राजू हिरानी ने सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और कहानी उन्हें बहुत पसंद आई है।
क्या होगी कहानी: आमिर ने खुलासा किया कि ‘3 इडियट्स 2’ की कहानी पहली फिल्म के 10 साल बाद से शुरू होगी*। *इस बार भी किरदार वही रहेंगे- रैंचो, फरहान और राजू*। *लेकिन स्टोरीलाइन बिल्कुल नई होगी। आमिर ने कहा, “कहानी बहुत अच्छी लिखी गई है। अब एक बार फिर मुझे फुंसुख वांगडू के किरदार में *उतरना पड़ेगा”*।
फिलहाल ‘एक दिन’ में बिजी: आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें जुनैद के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी*। *आमिर ने बताया कि जुनैद का किरदार बहुत मासूम और शर्मीला है। वह लड़कियों से बात नहीं कर पाता*। *कास्टिंग पर आमिर बोले, “साई हिंदी और साउथ एक्सेंट में बोलती हैं, जिससे अलग क्यूटनेस आ जाती है। *हमने उनका साउथ एक्सेंट बरकरार रखा”*।
दादासाहेब फाल्के बायोपिक होल्ड: आमिर ने यह भी बताया कि वे और राजू हिरानी पहले दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे*। *राजू ने 3 ड्राफ्ट भी लिखे, लेकिन स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे*। *फिलहाल उसे होल्ड पर रख दिया गया है।
AI फिल्मों पर राय: AI के बढ़ते इस्तेमाल पर आमिर ने कहा, “AI से फिल्में बन रही हैं और आगे भी बनेंगी*। *ऐसी फिल्में भी संभव हैं जिनमें कोई एक्टर न हो*। *लेकिन मैं थोड़ा पुराने ख्यालात वाला हूं*। *मुझे स्क्रीन पर असली लोग देखना पसंद है”।

Comments