एप्पल के लाखों के नकली उत्पाद जब्त : असली बताकर दुकानदार ग्राहकों को बेच रहे थे नकली माल

रायपुर.

राजधानी के गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित रवि भवन की तीन अलग-अलग मोबाइल दुकानों से लाखों रुपए के एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद जब्त किए गए हैं. रवि भवन स्थित जय मोबाइल एसेसरीज, केएसके आर मोबाइल एसेसरीज एवं मोबाइल पावर होलसेल मोबाइल एसेसरीज दुकान के संचालकों द्वारा एप्पल कंपनी के नकली मोबाइल एसेसरीज की बिक्री की जा रही थी.

दुकान संचालकों द्वारा ग्राहकों को मोबाइल फोन के एसेसरीज को एप्पल कंपनी का असली होना बताकर बिक्री किया जा रहा था. दुकान संचालकों के पास एप्पल कंपनी के एसेसरीज के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं थे. तीनों दुकान के संचालकों से कुल 1 लाख 70 हजार 390 रुपए के एप्पल कंपनी के अलग-अलग नकली मोबाइल एसेसरीज जब्त किये गये हैं. पुलिस ने दुकान संचालक तेलीबांधा निवासी नितेश खत्री (31), खम्हारडीह निवासी रितेश कुमार अंदानी (21) एवं आनंदनगर निवासी विनय कृष्णानी (35) के खिलाफ थाना गोलबाजार में धारा 51, 63 कॉपीराइट एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

Comments