रायपुर.
राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में रहने वाली एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई है. मोबाइल में कूरियर सर्विस एक्टिव करने के नाम पर उसके दो अलग-अलग खाते से दो-दो रुपए पेमेंट करा लिया. पेमेंट कराने के बाद ठग ने पीड़ित युवती के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज किया और मैसेज दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कराकर मोबाइल नंबर का एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया. फिर दो अलग-अलग खातों से 1 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऑनलाइन पार कर दी. पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
एफआईआर के अनुसार पीड़िता को 10 जनवरी को मोबाइल नंबर 75850-04381 से फोन आया. फोन करने वाली एक महिला थी, जिसने मोबाइल में कूरियर सर्विस चालू करने की बात कही. इतना कहकर 2 रुपए का भुगतान कराया. पीड़िता ने पहले बैंक ऑफ बड़ौदा से पेमेंट किया. पेमेंट के बाद जब पीड़िता ने कूरियर सर्विस चालू नहीं होने की बात कही और दूसरे अकाउंट एसबीआई के खाते से पेमेंट करवा लिया गया. इसमें भी कूरियर चालू नहीं होने की बात कहकर एक मैसेज कर दूसरे नंबर पर पेमेंट कराया. फिर दोनों खातों से कुल 1,00,990 रुपए पार कर लिए.
कोरियर सर्विस एक्टिव करने के नाम पर ठगी : युवती के खाते से 1 लाख हुए पार

Comments