रायपुर रविवि भर्ती अपडेट: चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू और वेरिफिकेशन की तारीख घोषित

रायपुर | 15 मई 2026: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि), रायपुर ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉल लेटर ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार, सभी विषयों के उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा, जबकि इंटरव्यू प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कक्ष में आयोजित होंगे।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी स्वतः निरस्त मानी जाएगी। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को तय समय से पहले उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल
भू-विज्ञान विभाग
दस्तावेज सत्यापन – 22 मई सुबह 10 बजे
इंटरव्यू – 23 मई सुबह 8:30 बजे
अर्थशास्त्र विभाग
दस्तावेज सत्यापन – 23 मई सुबह 10 बजे
इंटरव्यू – 24 मई सुबह 8:30 बजे
सांख्यिकी विभाग
दस्तावेज सत्यापन – 21 मई सुबह 10 बजे
इंटरव्यू – 22 मई सुबह 8:30 बजे
बायो-केमिस्ट्री विभाग
दस्तावेज सत्यापन – 21 मई सुबह 10 बजे
इंटरव्यू – 22 मई दोपहर 12:30 बजे
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी समाप्त मानी जाएगी।

Comments