रायपुर । सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाले ‘इन्फ्लुएंसर’ की असलियत सामने आ गई है। रायपुर पुलिस ने सट्टा-सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महादेव बुक की तर्ज पर अपनी ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट बना रखी थी और पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।
कैसे हुआ खेल: पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाबू खेमानी इंस्टाग्राम-यूट्यूब पर लग्जरी लाइफ, गाड़ियों और महंगी घड़ियों के वीडियो डालकर युवाओं को लुभाता था। इसी आड़ में वह अपनी सट्टा वेबसाइट का प्रचार करता था। महादेव बुक की तरह ही उसकी वेबसाइट पर क्रिकेट, फुटबॉल, चुनाव और तीन पत्ती पर ऑनलाइन दांव लगते थे। पेमेंट UPI और क्रिप्टो से लिया जाता था।
रायपुर पुलिस का शिकंजा: साइबर सेल को लंबे समय से इनपुट मिल रहा था। लोकेशन ट्रेस कर रायपुर पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और वहां छापा मारकर खेमानी को दबोच लिया। उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल, कई सिम कार्ड और बैंक खातों की डिटेल मिली है।
कितना बड़ा नेटवर्क: शुरुआती जांच में करोड़ों के ट्रांजेक्शन का पता चला है। वेबसाइट पर हजारों यूजर्स रजिस्टर्ड थे। पुलिस को शक है कि छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में इसका सिंडिकेट फैला है।
अब आगे क्या: रायपुर पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे रैकेट का खुलासा करेगी। एजेंट्स, पैनल ऑपरेटर और हवाला लिंक की जानकारी दी जाएगी। ED को भी केस की डिटेल भेजी जा रही है।

Comments