पुलिस के अनुसार, कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर शिवकुमार कामले (49) को अपनी पत्नी रीना कामले और मुंगेली निवासी दावेंद्र बघेल (27) के बीच संबंध होने का शक था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से संपर्क था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार हाल ही में अपने परिवार के साथ सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान में रहने आया था। शनिवार सुबह उसने पत्नी से दावेंद्र को घर बुलाने के लिए कहा। घर पहुंचने के बाद बातचीत और विवाद के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शिवकुमार और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर चार्जिंग केबल से दावेंद्र का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, रीना कामले ने पुलिस को विवाद की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के भीतर फर्श पर दावेंद्र का शव बरामद किया।

Comments