बिलासपुर। जनगणना 2027 की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है और प्रशासन अब ‘नो टॉलरेंस’ मोड में है। बिलासपुर तहसील में बड़ी संख्या में सहायक शिक्षकों और शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, जनगणना बिलासपुर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
अब क्या करना होगा शिक्षकों को:
11 अप्रैल को हाजिरी जरूरी: कल यानी 11 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 4 से 5 बजे तक प्रार्थना सभाकक्ष, खारंग सिंचाई परियोजना परिसर में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
आदेश लेना अनिवार्य: सूची में शामिल सभी शिक्षक, सुपरवाइजर और प्रगणक बैठक में उपस्थित होकर अपना ड्यूटी आदेश प्राप्त करें।
13 अप्रैल से ट्रेनिंग: 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक स्वामी आत्मानंद पंडित रामदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।
ऑनलाइन आदेश जारी: जनगणना कार्य संचालनालय रायपुर के निर्देश पर सभी गणना क्षेत्रों के लिए सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को ऑन-लाइन ड्यूटी आदेश जारी किए जा चुके हैं।
नहीं आए तो क्या होगा: प्रशासन ने दो टूक कहा है कि आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारी, कर्मचारी या शिक्षक पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जनगणना 2027 को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्यों है ये ड्यूटी अहम: भारत की जनगणना 2027 एक राष्ट्रीय प्राथमिकता का काम है। इसके लिए मैदानी स्तर पर सटीक डेटा जुटाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। इसलिए प्रशासन अभी से तैयारियों को लेकर गंभीर है।

Comments