नई दिल्ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अति विशिष्ट हस्तियां भी महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाएंगी। पीएम मोदी 5 फरवरी को, तो राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को संगम में स्नान करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी 27 जनवरी को महाकुंभ में पहुंचेंगे। इसी दिन मेला परिसर में धर्मसंसद का आयोजन होगा। महाकुंभ में पहली बार 27 जनवरी को एकसाथ चार धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।
पुरी, ज्योतिष पीठ, स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की एकसाथ चलने वाली धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन, उपासना स्थल अधिनियम, वक्फ कानून, गोहत्या जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा के बाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। धर्म संसद में सभी चारों पीठ के शंकराचार्य, सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख, सभी प्रमुख मठों के प्रतिनिधि एवं साधु-संत हिस्सा लेंगे।
कुंभ : मोदी 5 फरवरी को लगाएंगे आस्था की डुबकी, 10 को पहुंचेंगी राष्ट्रपति

Comments