रायपुर
फुंडहर चौक वीआईपी रोड में यातायात बाधित करने वाले ग्वाला होटल को निगम के अधिकारी व पुलिस के जवान सील करने गये थे। उस दौरान होटल के संचालक विनय भार्गव ने इसका विरोध करते हुए मिट्टी तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस प्रकार शासकीय कार्य में बाधा डालने पर निगम ने तेलीबांधा थाना में उक्त होटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
निगम अधिकारियों ने बताया कि इसके पूर्व विगत 5 मई, 18 अक्टूबर और 8 दिसम्बर 2022 को नगर निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग द्वारा होटल ग्वाला के संचालक को पत्र लिखकर फुंडहर चौक में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा था, इसके बावजूद होटल संचालक द्वारा पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई थी। जिसको आधार बनाते हुए कार्रवाई की गई।
निगम ने होटल किया था सील.. संचालक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास.. एफआईआर दर्ज

Comments