भिलाई
शनिवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के स्वागत में कार्यकताओं ने अतिशबाजी में पटाखे फोड़े। जिसकी चिंगारी एक बुजुर्ग के सिर पर पड़ी। गुस्से में उसके नाबालिग बेटे ने गृहमंत्री के कार के कांच को तोड़ दिया।
पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को करीब 6 बजे कार्यक्रम में शामिल होने रिसाली पहुंचे। उनके कार्यकर्ताओं ने स्वागत में पटाखा फोड़ते हुए अतिशबाजी शुरु कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार इसी बीच एक नाबालिग अपने पिता के साथ जा रहा था। पटाखे की चिंगारी उसके पिता के सिर पर पहुंच गई, जिससे उसे चोट आई। इस पर नाबालिग ने गुस्से में आकर गृहमंत्री के कार पर हाथ में कड़ा पहने हुए वार कर दिया। इससे चालक के पीछे साइट की खिड़की का कांच टूट गया।
क्यों गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के कार पर नाबालिक युवक ने किया हमला..? जानें, पूरा वाकिया..

Comments